Prayagraj// प्रयागराज के 24 मंचो पर 05 हजार से अधिक लोक कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगे-जयवीर सिंह

प्रयागराज महाकुम्भ श्रद्धालुओं और आगन्तुकों को आस्था एवं परम्परा तथा संस्कृति का अद्भुत संगम करेगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए महाकुम्भ में 10 हजार लोगों की क्षमता का गंगा पंडाल सेक्टर-1 परेड ग्राउण्ड में बनाया गया है। जिसमें भारत के जाने माने कलाकार तथा पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्मविभूषण से सम्मानित कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुति देगे।
इसके अलावा त्रिवेणीमंच, यमुना मंच, सरस्वती मंच जैसे छोटे पंडाल में स्थापित किये गये हैं, जिनकी क्षमता 02 हजार दर्शकों की है। इन 24 मंचों पर लोकगीत, शास्त्रीय नृत्य तथा काव्यपाठ जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। महाकुम्भ एक धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति परम्पराओं का जीवंत उत्सव भी है।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/