PALI // सोजत में दो मंजिला मकान झुका, क्षेत्र में फैली दहशत

सोजत शहर के नव चौकिया क्षैत्र के अवस्थीयो के मोहल्ले में एक दो मंजिला बंद मकान में दरार आने से मकान रोड साइड से करीब 4 इंच झुक गया। इसके चलते नाली भी धंस गई। इस घटना से दो मंजिला मकान नीचे गिर जाने की आशंका के चलते पूरे आसपास के घरों व मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

वहीं दूसरे मकान से सटी दीवार बिल्कुल अलग होकर कर चोड़ी हो गई। धीरे-धीरे दरारों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। सूचना पर नगर पालिका टीम भी मौके पर पहुंचकर मकान का मौका मुआयना किया। तथा वस्तु स्थिति जानने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।
जिस पर प्रशासन ने किसी भी अनहोनी आशंका में जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत प्रभाव से मकान के आसपास बैरिकेड लगाकर रास्ता रुकवा दिया गया। जानकारी के लिए अनुसार मकान मालिक बैंगलोर में रहता है। उसको सूचना दे दी गई है। अब मकान मालिक आने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
पाली से नथाराम बोराणा की रिपोर्ट
BIKANER // बच्चों की शिक्षा के लिए निकली रैली, नारों से गूंजा गांव