KUSHALGARH // कुशलगढ़ में निकली ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, टूटा वर्षों का रिकॉर्ड

कुशलगढ़ नगर में विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कावड़ यात्रा कुशलगढ़ के फतेश्वर मन्दिर से पूजा अर्चना करने के बाद आरंभ हुई। पूजा अर्चना फतेश्वर मंदिर के पुजारी हेमेंद्र पांड्या ओर विपिन भट्ट द्वारा की गई। उसके बाद कावड़ियों ने कावड़ लेकर कुशलगढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया, साथ ही नन्हे बच्चों द्वारा शिव की झाकी निकाली गई।

नीलकंड से आदित्य गौशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा 21,51,101, लीटर के कलश में जल लेकर रवाना हुए। कुशलगढ़ श्रेत्र का भ्रमण करने के बाद सभी कावड़ यात्रियों ने मढ़ मंगलेश्व में जल अभिषेक किया। कावड़ यात्रा में शिव जी की झाकी और आदित्य गौ शाला कावड़ यात्रा मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। साथ ही बड़वाश के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था करवाई गई। मढ़ मंगलेश्व में जल अभिषेक करने। के बाद कावड़ यात्रा कुशलगढ़ के नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची, जहां कावड़ियों ने जल अभिषेक करने के बाद, अपनी यात्रा समाप्त की कावड़ यात्रा में महिलाओं और पुरुषों के साथ साथ छोटे बच्चे भी कावड़ यात्रा करते दिखे।

कांवड़ यात्रा में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष नितेश जी बैरागी, कैलाश राव, हेमेंद्र पांड्या, तिलोत्तमा पांडिया, आदित्य मित्र मण्डल,जय दोषी , केयूर अग्रवाल, भावेश, दिव्या पांडिया आदि उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
कुशलगढ़ से लीना ठाकुर की रिपोर्ट
RAJSAMAND // नाथद्वारा में बाल संक्रांति पर भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन