JODHPUR // जोधपुर में ‘सेल्फी फॉर एनवायरनमेंट’ से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

JODHPUR

JODHPUR // अशोक उद्यान में हुआ प्लास्टिक विरोधी जागरूकता कार्यक्रम, सिग्नेचर कैंपेन और कैनवास थैलों का वितरण रहा खास

JODHPUR
JODHPUR

JODHPUR – जोधपुर में 3 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष्य में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, जोधपुर और पहल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अशोक उद्यान में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ‘सेल्फी फॉर एनवायरनमेंट’ गतिविधि में उपस्थित नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सेल्फी लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुँचा। साथ ही, ‘सिग्नेचर फॉर एनवायरनमेंट’ कैंपेन के अंतर्गत लोगों ने पर्यावरण को लेकर अपने विचार, संकल्प एवं भावनाएं लिखकर प्रदर्शित कीं। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘बीट द प्लास्टिक’ रही।

JODHPUR – जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को बताया गया। प्लास्टिक उपयोग से पर्यावरण, स्वास्थ्य और पारिस्थितिकी तंत्र पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं। जनता को कपड़े व कैनवास के थैले अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस संदेश को साकार करते हुए राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पहल फाउंडेशन की ओर से 200 कैनवास थैले आमजन को वितरित किए गए।

कार्यक्रम के संयोजक कमलेश परिहार ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, जोधपुर की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा, बोर्ड की संपूर्ण टीम, पहल फाउंडेशन के सचिव मनोज विधानी सहित संस्था की पूरी टीम तथा सुबह भ्रमण पर आए नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य दिवस 5 जून को प्रातः 6:30 बजे से एक भव्य रन फॉर एनवायरनमेंट रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली संवित सर्कल से डठड इंजीनियरिंग कॉलेज तक निकाली जाएगी। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनमानस तक पहुँचाया जाएगा। इस रैली में NGO, स्कूल-कॉलेज, औद्योगिक संस्थान, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा ने आमजन से इस जनजागरूकता रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // तिजारा में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *