Jodhpur//पीपाड़ शहर की सामाजिक संस्था ए टू जेड सेवा संस्थान ने गरीब को कंबल वितरण का अभियान किया चालू 

jodhpur

Jodhpur// पीपाड़ शहर की सामाजिक संस्था ए टू जेड सेवा संस्थान ने गरीब, असहाय व जरूरतमंदों को कंबल वितरण का अभियान किया चालू

jodhpur
jodhpur

पीपाड़ शहर की सामाजिक संस्था ए टू जेड सेवा संस्थान ने मित्र मंडल और जनसहयोग के साथ मिलकर सर्दी के मौसम में शीत लहर के दौरान गरीब, असहाय व जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण का अभियान चालू  किया।

सोमवार सायंकाल पीपाड़ के नानण बाईपास चौराह जोधपुर रोड़ स्थित होटल जगदंबा में एक लघु कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत की है जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों जो वास्तविक गरीब,असहाय व जरुरतमंद लोग है उनके लिए कंबल वितरण अभियान शुरु किया है। संस्थान के संरक्षक मेहराम गहलोत ने बताया की प्रथम चरण जिसमें लगभग पांच सौ ज्यादा कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा है।  ज्यादा कंबल ठंड में उन लोगों को दिए जायेंगें जो इसके मुस्ताहिक है। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अरविंद टाक ने बताया कि ऐसे प्रोग्राम के ज़रिये संस्थान की तरफ से लगातार बेसहारा और मजबूर लोगों को ढूंढकर कंबल, गर्म कपड़े इत्यादि वितरित किए जा रहे हैं। हमारा मक़सद है कि इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों की पहुंचकर उनकी ज़रूरतों को पूरी की जाए।

रिपोर्टर ,गंगा सिंह परिहार

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *