Jodhpur// अपराध और अवैध गतिविधियों पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोधपुर पुलिस ने निकाला रूट मार्च

पुलिस आयुक्तालय राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जोधपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज सुबह जोधपुर पुलिस द्वारा हेरिटेज भितरी शहर में रूट मार्च निकाला गया।
श्री सुनील कुमार पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अनुसंधान सेल जिला पश्चिम के नेतृत्व में लगभग कुल 256 अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ कर रूट मार्च निकाला गया।आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोधपुर पुलिस का रूट मार्च पुलिस लाईन से रवाना होकर खास बाग तिराहे से नई सड़क होते हुए घंटाघर से हेरिटेज भितरी शहर के अंदर से होते हुए त्रिपोलिया बाजार, सोचती गेट, चांदसा तकिया मार्केट ,पूरी तिराह से होते हुए नई सड़क से पुनः पुलिस लाईन में पहुंच कर रूट मार्च का समापन किया गया।
पुलिस आयुक्तालय के क्षेत्राधिकार में रूट मार्च निकाल कर आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय तथा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द , शांति और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने हेतु जनसंदेश दिया गया।आमजन को सतर्क, सजग और जागरूक करने हेतु समय-समय पर रूट मार्च निकाले जाएंगे।
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट