JODHPUR // जोधपुर के खेतों में जंगली सूअरों का आतंक

JODHPUR

JODHPUR // नेवरा व आसपास के गांवों में सुअरों से तबाह हो रही फसलें, किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार

JODHPUR
JODHPUR

जोधपुर में कृषि प्रधान राजस्थान में इस वर्ष मानसून की मेहरबानी रही और सामान्य से भी अधिक बारिश ने खरीफ की फसलों को जीवन दान दिया। किंतु जब यह देखा कि बाहर के खेतो में फसलों के बीच जंगली सूअरो ने आतंक मचाया है। सारी फैसले खराब कर दी है। तो किसान भय से कांप उठे। पूर्व सैनिक और नेवरा के प्रगतिशील किसान गणेशराम और प्रेम जाखड़ को तो इन सुअरों ने हमला करके चोटिल भी कर दिया।

JODHPUR
JODHPUR

नेवरा रोड के किसान उमाराम जातिसीव ओसियां के झूमर राम बेनीवाल, भलासरिया के पूनम सिंह राजपुरोहित, खारड़ा के श्याम डूडी, सहित सैकड़ो किसानों ने अपनी आपबीती बताइ और प्रशासन से आग्रह किया है कि जंगली सूअरों को पड़कर हमारी फसलों को बचाया जाए। अन्यथा हम बर्बादी के मंजर पर खड़े हैं। समाजसेवी तोगाराम बाना ने ओसियां के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारियों से निवेदन किया है। शीघ्रतिशीघ्र इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो अनुकूल मौसम, अच्छी वर्षा और किसान की मेहनत के बावजूद इस संपूर्ण क्षेत्र में अकाल की स्थिति व्याप्त हो जाएगी।

नेवरा रोड के निवासी और शिक्षाविद डॉ बी एल जाखड़ ने स्थानीय प्रशासन से आग्रह किया है कि समस्या का निस्तारण समय रहते करें। अन्यथा आगामी स्वतंत्रता दिवस पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय से राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान मिलकर स्थानीय समस्या प्रस्तुत करनी होगी। यह किसान के अस्तित्व और वर्षपर्यन्त जीवन यापन से जुड़ा हुआ मुद्दा है।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट

BADI // बाड़ी में भाजपाइयों ने ‘मां के नाम एक पेड़’ अभियान में किया पौधरोपण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *