JODHPUR// केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल

सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण के माध्यम से कर्मचारियों एवम् मजदूरों का शोषण कर रही केन्द्र सरकार- कॉ. मनोज कुमार परिहार
संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा 9 जुलाई को अखिल भारतीय मजदुर विरोधी नीतियों के विरूद्ध केन्द्र सरकार द्वारा अपनाई जाने वाली नीति के खिलाफ अखिल भारतीय हडताल का आव्हान किया गया। जोधपुर में केन्द्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमे विशाल रैली नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन मण्डल कार्यालय से दो की पंक्ति में हाथों में लाल झण्डे व बैनर तले आवाज दो हम एक है, इन्कलाब जिन्दाबाद, चार लेबर कोड वापस लो, ओ.पी.एस. लागू करो, न्यूनतम मजदूरी 30000रू. लागू करो, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करो के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई।
रैली में केन्द्रीय संयुक्त श्रमिक संगठन के एन.डब्ल्यू.आर.ई.यू., एच.एम.एस., एटक, ए.आई.सी.टी.यू., इंटक, सी.आई.टी.यू., आर.सीटू, बैंक यूनियन, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के कर्मचारियों ने भाग लिया।सभा में केन्द्रीय श्रमिक संगठनो के संयोजक कॉ. मनोज परिहार ने बताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार पूजिपतियों को लाभ पहुँचा कर मजदुर विरोधी नीतियों को अपना रही है। केन्द्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को बदलकर बनाये गये 4 लेबर कोड लाने का कार्य कर रही है जो श्रमिकों के विरूद्ध है। इसी दौरान अध्यक्ष गोपी किशन बताया कि वर्तमान सरकार जो श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है जो मजदूर विरोधी है। समय रहते श्रम कानूनों मे जो बदलाव किए गए है, उन्हें वापस नही लिया गया तो केन्द्रीय श्रमिक संगठन लामबन्ध होकर आन्दोलन को तेज करेंगे।
आम सभा को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संघ के जगदीश यादव, राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलॉईज यूनियन के संयोजक राजन गहलोत, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईय यूनियन के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास, पंचायतीराज शिक्षक संगठन के शम्भू सिंह मेडतिया, आर.एम.एस.आर.यू. राज्य संयुक्त सचिव प्रीतम सिंह पंवार, जोधपुर पलम्बर यूनियन के अध्यक्ष राजा भाई, जोधपुर कमठा मजदूर यूनियन के सचिव रशीद भाई, इन्टक के राजेन्द्र सिंह सोलंकी, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन की कार्यशाला शाखा के मदनलाल गुर्जर, जोधपुर मैन शाखा के परमानन्द गुर्जर, सीटू जिला सचिव महिपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
ALWAR// बीएलओ द्वारा कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप
BIKANER// बीकानेर डिस्ट्रिक्ट माइंस ऑनर एसोसिएशन ने मरूधरा बायोलॉजिकल पार्क में लगाए 400 पौधे
JAIPUR// जयपुर एसीबी की जयपुर में बड़ी कार्रवाई