Jodhpur//बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री MLA रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन

Jodhpur

बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री MLA रहीं सूर्यकांता व्यास का निधन

Jodhpur
Jodhpur

Suryakanta Vyas Jodhpur: सूर्यकांता व्यास कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उन्होंने पार्षद के रूप में अपने राजनीती पारी की शुरुआत की थी. और 6 बार विधायक रहीं.

Jodhpur
Jodhpur

Jodhpur सूरसागर से 3 बार विधायक रहीं और लम्बे समय तक राजस्थान विधानसभा की सबसे उम्रदराज MLA का खिताब अपने नाम करने वालीं पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया. वो 86 साल की थीं. व्यास कुल 6 बार विधायक रहीं हैं. सूरसागर में 2008 का चुनाव लड़ने से पहले वो पुराने जोधपुर सीट से 3 बार विधायक रह चुकी हैं.

Jodhpur 2024 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया. इस दौरान अशोक गहलोत उनसे मिलने भी पहुंचे थे. उस वक्त उनकी खूब चर्चा भी हुई थी.

Jodhpur सूर्यकांता व्यास जमीन से जुड़ी हुई भाजपा की कार्यकर्ता और आम लोगों की पसंद थीं. लोगों के सुख-दुख में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली सूर्यकांता व्यास उर्फ जीजी का निधन का समाचार जैसे ही शहर वासियों को पता चला लोग एक बार तो लोगो को यकीन नहीं हुआ.

अशोक गहलोत मानते थे बड़ी बहन

Jodhpur
Jodhpur

Jodhpur सूर्यकांत 86 साल हो चुकी थीं, लेकिन लोगों के काम करने का जज्बा उनका खत्म नहीं हुआ था. सभी राजनीति दलों के लोग उन्हें जीजी का कर बुलाते थे. अशोक गहलोत भी उन्हें अपनी बड़ी बहन मानते थे। उनके निधन की सूचना शहर विधायक अतुल भंसाली ने आज सुबह वॉइस मैसेज के द्वारा दी.

उनका स्वर्गवास भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति- CM

 

Jodhpur  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यास के निधन पर श्रद्धांजलि दी है.

Jodhpur
jodhpur

उन्होंने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास ‘जीजी’ के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ. मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा.
”उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

 

Jodhpur  नेता विपक्ष टीकाराम जूली ने व्यास के निधन पर ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सूरसागर, जोधपुर की पूर्व विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास जी (जीजी) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इस दु:ख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा समस्त परिजनों के साथ हैं.

https://www.facebook.com/chanakyanewsindialive

https://www.instagram.com/chanakynews/

https://x.com/CRajsthan20377

https://chanakyaworldtv.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *