JAIPUR // शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू

JAIPUR // शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया

JAIPUR
JAIPUR

JAIPUR // शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गया है. 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा. आमतौर पर नवरात्र का पर्व 9 दिन तक मनाया जाता है, लेकिन इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन होने के कारण 10 दिन तक नवरात्रा मनाया जाएगा. नवरात्र के पहले दिन घट व कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि कलश स्थापना से घर में देवी का आगमन होता है और देवी मां अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं.
नवरात्रे शुभता का प्रतीक माने जाते हैं. घर में कलश स्थापित करने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है. नवरात्रि नई शक्ति और उर्जा प्रदान करती है. चर्तुमास में सावन ओर भादवा के बाद इस माह यानी आश्विन मास में खेतों में लहराती हुई फसल दिखाई देती है और ऊर्जा का संचार होता है. इसमें शक्ति प्रदान होती है कि ताकि खेत में से अनाज ले सके और दीपावली के अवसर पर घर में वास्तुओं को खरीद सकें. इसके लिए नवरात्रि में माताजी से शक्ति मांगते हैं, इसलिए इसे ऊर्जा और देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है.

 

नवरात्रि का शुभारंभ घट स्थापना से होता है, घट स्थापना का अर्थ है मां दुर्गा और समस्त देवी-देवताओं का आह्वान करके कलश में उनकी ऊर्जा का निवास कराना। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले कलश स्थापित कर देवी-देवताओं का आवाहन किया जाता है। कलश को सृष्टि का प्रतीक माना गया है। इसमें रखा जल जीवन और उर्वरता का संकेत है। मिट्टी पर बोए गए जौ नवजीवन और समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। कलश स्थापना शक्ति, पवित्रता और सृष्टि के आरंभ का प्रतीक मानी जाती है।
यह ब्रह्मांड और ऊर्जा का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन स्थापित कलश में मां दुर्गा का निवास होता है।
जौ का अंकुरण घर में उन्नति, सुख-समृद्धि और शक्ति का संदेश देता है। कलश से सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता पूरे वातावरण में फैलती है।घर-घर हर भक्त अपने घर में घट स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा करता है।मंदिरों में बड़े मंदिरों और देवी स्थलों पर विशेष कलश स्थापना होती है।महाअराधना नौ दिनों तक अखंड ज्योति जलाना और दुर्गा सप्तशती का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है। घट को देवताओं का आसन माना गया है।जो व्यक्ति श्रद्धा और विधिवत घट स्थापना करता है, उसके घर में सुख-शांति बनी रहती है।नौ दिनों तक उपवास और पूजा करने से साधक को आध्यात्मिक शक्ति और जीवन में सकारात्मकता प्राप्त होती है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

Baran\\मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *