JAIPUR//जयपुर की एस ओजी की बड़ी कार्रवाई

JAIPUR //एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में एक ओर प्रोफेशनर एस आई को किया गिरफ्तार। एस ओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वीके सिंह ने बताया कि अनुसंधान से आयें तथ्यों के आधार पर एस आई भर्ती परीक्षा 2021मे पेपर लीक प्रकरण संख्या 10/2024 पुलिस थाना एसओजी में अनुसंधान एवं गोपनीय आसुचना में पाया गया कि प्रोफेशनर एसआई अशोक सिंह ने एस आई परीक्षा 2021 की परीक्षा पूर्व आठ लाख रुपए में सौदा कर एस आई भर्ती परीक्षा 2021की दोनों पारियों की लिखित परीक्षा से पूर्व लीक सोल्वड पेपर विनोद रेवाड़ के मार्फत ज़रिए व्हाट्सएप पर प्राप्त कर पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा दी।
जिसके फलस्वरूप अशोक सिंह ने लिखित परीक्षा में 310.39 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की, अशोक सिंह का एसआई के पद पर अविधिक रूप में चयनित होना पाया जाने पर आरोपी प्रोबेशनर एसआई अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में अनुसंधान जारी है। अब तक 55 एसआई सहित कुल 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
JAIPUR // जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बावरिया गैंग के 4 बदमाश गिरफ्तार
TONK // टोंक जैन नसियां में गुरुजी का चातुर्मास, संयम धर्म पर विशेष प्रवचन