JAIPUR // जयपुर में 2021 SI भर्ती पेपर लीक केस में फिर गिरफ्तारी, अब तक 54 प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर पकड़े गए

जयपुर में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में एक और प्रोबेशनर उपनिरीक्षक को किया गिरफ्तार। SOG के अतिरिक्त महानिदेशक V.K सिंह ने बताया, अनुसंधान से आयें तथ्यों के आधार पर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण संख्या 10/2024 पुलिस थाना SOG में अनुसंधान एवं गोपनीय आसुचना में पाया गया कि अभियुक्त सतेन्द्र सिंह यादव उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पूर्व लीक साल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा दी एवं अविधिक रुप से उपनिरीक्षक पद पर चयनित होना पाया गया।
जिस पर अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। और पुलिस रिमांड पर लिया गया। अभियुक्त सत्येन्द्र सिंह यादव वर्तमान में पुलिस लाईन जयपुर ग्रामीण में पुलिस उपनिरीक्षक प्रोबेशनर है। जिसमें प्रकरण में अनुसंधान जारी है। अब तक 54 उपनिरीक्षक सहित कुल 118 अभियुक्त गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट