JAIPUR // बगरू में 51 शिवभक्तों की कावड़ यात्रा, गलता जी से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक

बगरू कस्बे के पास स्थित ग्राम भांकरोट खुर्द से शिव मंडल के तत्वाधान में मंडल के 51 सदस्यों द्वारा गलता जी धाम से 9 वीं कावड़ यात्रा रविवार जल भर रवाना हुए। मण्डल सदस्य दिनेश चौधरी ने कावड़ यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ियों का दल नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिव भक्ती में झूमते हुए चल रहे थे जिसमें पूरा वातावरण बम बम भोले के जयकारों से गूंजायमान हो गया।

गलता जी धाम के घाट से रवाना होने के बाद कावड़ियों ने डीजे पर भगवान भोले के भजनों पर जमकर झूमा। कावड़ियों द्वारा भगवान शिव की प्रतिमा की झाकी सजाई गई जो आकर्षक लग रही थी। कावड़ यात्रा के भांकरोटा खुर्द पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया उसके बाद कावड़ियों ने शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन किया उसके बाद वहां उपस्थित शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से अश्वनी शर्मा की रिपोर्ट
MALPURA // कल्याण धणी दरबार में झूला महोत्सव, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
BANSWARA // बांसवाड़ा पुलिस का विशेष अभियान, दो दिनों में 195 आरोपी गिरफ्तार