JAIPUR // जयपुर के महारानी कॉलेज परिसर में मजार को लेकर उठा विवाद, वायरल वीडियो से भड़का मामला; प्रबंधन और कर्मचारी पक्ष में उतरे

जयपुर में 2 जुलाई को प्रतिष्ठित महारानी कॉलेज परिसर में स्थित एक मजार को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विवाद की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई। जिसमें दावा किया गया कि यह मजार हाल ही में बनाई गई है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई।

इसे धार्मिक विवाद का रूप देने की कोशिश की। मामले पर कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारी पक्ष सामने आए हैं। कॉलेज प्रिंसिपल ने कहा। मैं छह महीने पहले यहां जॉइन हुई हूं। तभी से यह मजार परिसर में देख रही हूं।

मेरी जानकारी में यह मजार काफी पुरानी है। यहाँ बस अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। वहीं पंप हाउस के एक कर्मचारी ने बताया। मैं ब्राह्मण हूं। यहाँ जब से नौकरी कर रहा हूं। तब से यह मजार यहां देखता आ रहा हूं। और यहाँ एक ही मज़ार थी बाकि 2 का कुछ पता नहीं है। फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद पर क्या रुख अपनाता है। मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट