JAIPUR // अशोक का पौधा लगाकर मदन राठौड़ ने किया पर्यावरण सरंक्षण का आह्वान, वर्षा जल संरक्षण व वृक्षारोपण पर दिया जोर

JAIPUR – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपने विचारो
से जागरूक करके महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने जयपुर में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी शुरुआत की।

राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि मानसून का आगमन वृक्षारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि एक पेड़ लगाकर इतिश्री न करें, बल्कि व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करें और ऐसे स्थानों का चयन करें, जहां पेड़ों की कटाई की आवश्यकता न हो। उन्होंने बताया कि मानसून आगमन के दौरान पौधारोपण में कम मेहनत और संसाधनों की आवश्यकता होती है, जिससे अधिक से अधिक पौधे लगाए जा सकते हैं।
मदन राठौर ने लोगों को ऐसे पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया, जो पर्यावरण के साथ-साथ मानसून को आकर्षित करने में भी सहायक हों। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ स्थानों पर ऐसे पेड़ लगे हुए हैं, जो वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, उनका चिन्हांकन कर उन्मूलन की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
https://youtu.be/M2Z4tWHkXaI
जल संरक्षण पर जोर देते हुए राठौड़ ने कहा कि मानसून काल में वर्षा जल का संरक्षण बहुत आवश्यक है। उन्होंने टांकों, बावड़ियों, तालाबों और खेतों में जल पहुंचाने वाले मार्गों को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की। राठौड़ ने आमेर रोड जलमहल के पास पुराने काले हनुमान जी के मंदिर परिसर की बावड़ी की साफ-सफाई कृ और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक बालमुकुंद आचार्य, भाजपा नेता रवि नैय्यर, जिलाध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि यह सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को भी पूर्ण निष्ठा से निभाने वाला संगठन है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जयपुर से स्टेट हेड हुलास जैन की रिपोर्ट
BARAN // विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जल संरक्षण अभियान की रैली