
jaipur निगम अधिकारियों-कर्मचारियों ने शहर में घूमकर प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के नारे लगाए
Jaipur को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शनिवार को नगर निगम हेरिटेज ने अनूठी शव यात्रा निकाली। इसमें प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए निगम के अधिकारी और कर्मचारी नारे लगाते नजर आए। अनूठी शव यात्रा नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर शहर के अलग-अलग बाजारों में होती हुई नगर निगम मुख्यालय में पहुंची। इसमें नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक सुराणा समेत आला अधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
दरअसल, नगर निगम हेरिटेज ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्लास्टिक की शव यात्रा निकाली। इस अनूठी शवयात्रा में नगर निगम के अधिकारी और सफाई कर्मचारी प्लास्टिक के खिलाफ नारे भी लगाते नजर आए। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना के नेतृत्व में शवयात्रा हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय से प्रारंभ हुई, जो बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, सांगानेरी गेट, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार होते हुए वापस निगम मुख्यालय पर आकर समापन हो गई। शव यात्रा के दौरान प्लास्टिक गो बैक, प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जोर दिया गया।
रैली के समापन पर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य शाखा की विशेष टीम, निगम स्वच्छता प्रहरी, पीआईयू टीम सदस्य मौजूद रहे।
jaipur एमटेक किया RAS में 235 रेंक हासिल करने के बावजूद आखिर क्यों छोड़ी अंकित ने नौकरी
Jaipur तीन दिन बाद 6 जिलों में बारिश की संभावना
JAIPUR मेयर ने कोर्ट में बहस के लिए समय मांगा, पद से निलंबित हो सकती हैं