Jaipur// कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर किया पलटवार ,कहा- अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा – कांग्रेस राज में खुले सभी अंग्रेजी मीडियम स्कूलों को बंद नहीं किया जाएगा। समीक्षा के बाद जो अंग्रेजी मीडियम स्कूल सही है। उनको बरकरार रखेंगे। कांग्रेस को चिंता नहीं करनी चाहिए। अंग्रेजी माध्यम का स्कूल सीरियसली अंग्रेजी माध्यम का हो। उसमें अंग्रेजी विषय के टीचर हों। ऐसी शिकायतें आई थी कि हिंदी मीडियम के स्कूल पर केवल अंग्रेजी माध्यम के स्कूल का बोर्ड लगा दिया।
उन स्कूलों में न अंग्रेजी शिक्षकों की व्यवस्था की, न अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई हुई। कांग्रेस के ग्रामीण इलाकों से भेदभाव के आरोप पर पटेल ने कहा- भाजपा किसी क्षेत्रवाद में काम नहीं करती, भाजपा के लिए पूरा राजस्थान एक है। ट्रेनी एसआई को जिलों में भेजने पर पटेल ने कहा- यह प्रशासनिक व्यवस्था है। किसी की जमानत होना, उसका गुनाह से बरी होना नहीं है। जिलों में जो भी ट्रेनिंग के लिए गए हैं। वे आरोपी हैं तो नियम अनुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई हो रही है। आगे भी होगी, यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है ।
जयपुर से विशेष संवादाता रवि कारवा
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/