Jaipur// पूर्व PM मनमोहन सिंह को PCC में दी गई श्रद्धांजलि, BJP सरकार पूरी तरह से निकम्मी और नाकारा साबित हुई बोले गहलोत

jaipur

Jaipur// पूर्व PM मनमोहन सिंह को PCC में दी गई श्रद्धांजलि, BJP सरकार पूरी तरह से निकम्मी और नाकारा साबित हुई बोले गहलोत

 

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह सभा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा गांधी भवन, जयपुर में आयोजित हुई।

श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसे व्यक्तित्व को केंद्र सरकार ने वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया, जबकि यह परंपरा रही है कि देश के प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय स्तर पर उचित स्थानों पर किया जाता है।
गहलोत ने कहा कि डॉ. सिंह की ख्याति पूरी दुनिया में थी। वह न केवल भारत के प्रधानमंत्री थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और वैश्विक नेता के रूप में भी प्रसिद्ध थे।

अशोक गहलोत ने श्रद्धांजलि सभा में राज्य की भजनलाल सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले एक साल में अपनी कोई ठोस उपलब्धि नहीं दिखा पाई है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए हमारे समय में बनाए गए नए जिलों को रद्द करने का काम किया गया।
गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए राजनीतिक प्रतिशोध पर उतारू है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पूरी तरह से निकम्मी और नाकारा साबित हुई है।
गहलोत ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह को सम्मान देने के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने भी पत्र लिखकर केंद्र सरकार को आगाह किया था। लेकिन, केंद्र ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहाँ डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *