Jaipur// मौतों का सिलसिला नहीं रुक रहा जयपुर अग्निकांड में , एक और पीड़ित ने तोड़ा दम; अब तक 19 की मौत

अग्निकांड में गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति ने गुरुवार सुबह जयपुर के भांकरोटा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस मौत के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या 19 हो गई है। इसमें एक पूर्व IAS भी शामिल हैं। जयपुर-अजमेर हाईवे पर 20 दिसंबर की सुबह दिल दहलाने वाली घटना हुई थी।
SMS हॉस्पिटल के डॉक्टर राकेश जैन से बताया कि 28 साल के लालाराम 60 फीसदी झुलस गए थे। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी आज सुबह मौत हो गई। अभी भी SMS हॉस्पिटल के बर्न वॉर्ड में गंभीर रूप से झुलसे 20 मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों में 3 वेंटिलेटर पर हैं। लालाराम की बॉडी SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दी गई है।बताते चलें कि कि अग्निकांड में 40 से अधिक वाहन जलकर नष्ट हो गए थे। इनमें ट्रक, ट्रेलर और कई अन्य छोटे वाहन शामिल हैं। हादसे में हुए धमाके से आसपास के क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा। प्लास्टिक और पाइप निर्माण का एक बड़ा गोदाम पूरी तरह जल गया था।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/