फलोदी जिले की पुलिस ने आज सुबह एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने 49 फरार और इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं कुल 25 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट और 13 ग्राम अवैध स्मैक भी बरामद की गई। इसी क्रम में लोहावट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.160 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की गई है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
आरोपी मुकेश पुत्र अंदाराम विश्नोई निवासी बालाजी नगर एकलखोरी तथा विकास पुत्र सुखराम निवासी समराथल नगर एकलखोरी पुलिस थाना ओसिया को गिरफ्तार किया गया।
वही मतोड़ा थाना अधिकारी अचलाराम के नेतृत्व में पुलिस ने क्रेटा कार से 11.40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गोवर्धन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी हनुतिया कोटडी रमई जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया