DUNGARPUR // सेव अर्थ मिशन के अभियान में एक घंटे में लगाए गए 5 लाख से अधिक पौधे, बना गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

डूंगरपुर में भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया। जब संकल्प जनता का होता है। तो इतिहास बनता है। सेव अर्थ मिशन द्वारा चलाया गया “एक पेड़ माँ के नाम पीएम नरेंद्र मोदी” अभियान अब एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हो चुका है। सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक। एक ही घंटे में, देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ 5,08,603 पौधों का रोपण और दत्तक ग्रहण किया गया।

इस अभूतपूर्व मुहिम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि प्रत्येक पौधा क्लीन क्लाइमेट ऐप के माध्यम से जियो-टैग किया गया। जिससे पारदर्शिता और दीर्घकालिक देखभाल की गारंटी सुनिश्चित हुई। हर व्यक्ति ने पौधे को अपनी माँ या माँ धरती के नाम समर्पित कर पर्यावरणीय कर्तव्य को व्यक्तिगत भाव से जोड़ दिया। इस ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व संदीप चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेव अर्थ मिशन ने किया। जिन्होंने हर गाँव, शहर और प्रदेश में जागरूकता और प्रेरणा की चिंगारी जगाई।
यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नागरिक भागीदारी आधारित पर्यावरण नीति की प्रेरणा से संचालित है और 2040 तक 3000 करोड़ वृक्ष लगाने के महाअभियान की दिशा में एक अद्वितीय कदम है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
डूंगरपुर से अशोक पाटीदार की रिपोर्ट