DUNGARPUR // बिरला मंदिर परिसर में लगाए पौधे, जीवित रखने की ली प्रतिज्ञा — डूंगरपुर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

डूंगरपुर में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद और सेव अर्थ मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

नगर के बिरला मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के जिला प्रमुख अशोक पाटीदार के सानिध्य में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही पौधे को जीवित रखने की प्रतिज्ञा ली।
जिला प्रमुख पाटीदार ने बताया कि इस वर्ष परिषद के नेतृत्व में संपूर्ण जिले में कम से कम एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। उन पौधों को जीवित रखने की भी प्रतिज्ञा की है। पाटीदार ने नागरिको से भी पर्यावरण को प्रदूषित न करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने पर जोर दिया। इस सीजन में अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करने की अपील की इस दौरान कई प्रकृति प्रेमी साथ रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
डूंगरपुर से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
BIKANER // हुसंगसर में विकसित कृषि संकल्प व वंदे गंगा अभियान का आयोजन