DUNGARPUR // सागवाड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना की मांग फिर तेज़, समाज ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

DUNGARPUR – डूंगरपुर सागवाड़ा में क्षेत्र वासियों का कहना है। पिछले लंबे समय से बिरसा मुंडा सर्किल चौराहे को भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाता रहा है। यह मांग प्रशासन से लगातार चल रही है। पिछले कुछ समय से गणपति स्थापना भी यहीं पर की जाती है। जिसके साथ ही महानायक भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापित करने की मांग नगर पालिका के पिछले कार्यकालो से चली आ रही है।

इस मांग को अनदेखा करते हुए वर्तमान नगर पालिका प्रशासन की तरफ से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा नहीं लगाकर इस सर्किल पर कुछ और कार्य किया जा रहा है। जिसका विरोध करते हुए आज नगर पालिका अध्यक्ष और SDM कार्यालय में ज्ञापन देकर इस सर्किल पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने की मांग रखी।
इसी के साथ गलियाकोट मोड पर भी पिछले लंबे समय से सागवाड़ा संस्थापक हागीया भील डेंडोर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग क्षेत्र वासियों की चल रही है। जिसको अनदेखा करते हुए उनकी धार्मिक भावनाओं को पालिका प्रशासन की तरफ से आहत पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
समाज के द्वारा आरोप लगाया गया कि कार्य रुकवाने के लिए पत्र दिए जाने के बाद भी रात को अवैध तरीके से पालिका ने निर्माण किया है। क्षेत्र वासियों ने जांच कर काम रुकवाने की मांग की। उनकी भावनआओ से खिलवाड़ ना करते हुए गलियाकोट मोड पर हगीया भील डेंडोर की प्रतिमा और बांसवाड़ा रोड स्थित चौराहे पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस दौरान प्रतिपक्ष नेता हरिश्चंद्र सोमपुरा, पार्षद अनीता कमलेश भगोरा, पार्षद सुखलाल अहारी, पार्षद बाबूलाल मालीवाड़, पार्षद दिव्या अहारी, समाज के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल भागोरा, अनिल मकवाना, हेमंत डामोर, राकेश अहारी, विष्णु सोवारा, नीलेश अहारी, लोकेश , रोहित, आकाश, राहुल सहित समाजजन उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
डूंगरपुर से अशोक पाटीदार की रिपोर्ट