DHOLPUR // धौलपुर में महिला कांग्रेस ने ‘सेवा ही सच्चा सम्मान है’ की भावना से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन, कच्ची बस्ती में बांटे सैनिटरी नैपकिन और फल-मिठाइयां

धौलपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार“सेवा ही सच्चा सम्मान है”की भावना के अनुरूप।

आज राहुल गांधी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर लीना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान महिला कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के साथ कच्ची बस्ती में जाकर जरूरतमंद बहनों को सेनेटरी नैपकिन वितरित किए। साथ ही बच्चों को फल एवं मिठाइयाँ बांटी। यह छोटा सा प्रयास, हमारे नेता के सेवा, समानता और करुणा के विचारों को समर्पित रहा। राहुल का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची राजनीति लोगों के बीच जाकर, उनकी जरूरतों को समझकर और उनके साथ खड़े रहकर की जाती है।
राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और देश को नई दिशा देते रहें। इस मौके पर वैष्णवी शताक्षी गौरी कमलेश विमलेश सुनीता आशा आदि मौजूद रही।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
धौलपुर से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
JAIPUR // जयपुर में भाजपा ने की डॉ. मुखर्जी बलिदान दिवस और आपातकाल कार्यक्रमों की तैयारी