CHITTORGARH // मुख्य आरोपियों को आश्रय देने और भागने में मदद करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
CHITTORGARH
चित्तौड़गढ़ में 7 जून को सेमलपुरा स्थित होटल पर युवक अजयराज सिंह की फायरिंग कर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपियों को आश्रय देने और भागने में मदद करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। SP सुधीर जोशी ने बताया कि 1 जून की रात होटल में हुई फायरिंग में अजयराज की मौत हो गई थी। मामले में पहले हर्षवर्धन सिंह, मनोज चौधरी और बद्रीलाल जाट को गिरफ्तार किया गया था।
इनको फरारी में मदद करने वाले सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरू धांगड़ास, सुरेन्द्र सिंह करणीजी का खेड़ा, गंगापुर और सखी मोहम्मद उर्फ सलीम खान छातरेल, जैसलमेर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी में भदेसर थानाधिकारी धर्मराज व कोतवाली के सिपाही संजय कुमार व महिपाल की अहम भूमिका रही। जांच जारी है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
चित्तौड़गढ़ सुनील तेली की रिपोर्ट।
CHITTORGARH // नाबालीग के साथ में दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार।