CHITTORGARH // राजराजेश्वर तालाब से कपासन में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ, विधायक जीनगर ने किया सरोवर पूजन और दिया “एक पेड़ मां के नाम” का संदेश

चित्तौडग़ढ़ के कपासन में 5 जून को गंगा दशमी के अवसर पर राज्यव्यापी ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत कपासन में राजराजेश्वर तालाब की पाल पर गुजरी का घोड़ा स्थानक से हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सरोवर पूजन कर अभियान की शुरुआत की। जाखम परियोजना की स्वीकृति की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों को शीघ्र पेयजल उपलब्ध होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया।

जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया | पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया ने अभियान का संकल्प दिलाया। संयोजन नंदकिशोर टेलर ने किया।
नप उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज सिरोया, पार्षद व भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, पार्षद सुनिता शर्मा, लता वैष्णव, हीरा लाल शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, भाजपा SC मोर्चा जिला संयोजक भागीरथ चंदेल , युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, मंडल महामंत्री सोहन खटीक, शंभू बागड़ा, उपखण्ड अधिकारी राजेश सुवालका, तहसीलदार नासिर बेग मिर्जा, अधिशासी अधिकारी ललित सिंह देथा, विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल, कनिष्ठ अभियंता खेमराज सिंह गुर्जर अन्य कार्यकर्ता मनीष बारेगामा, चेतन बारेगामा, प्रवीण कोठारी, हसमुख टेलर, गौरव दाधीच, प्रतीक वैष्णव, अरुण कोदली आदि। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौडग़ढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
CHITTORGARH // कपासन में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश