CHITTORGARH // कपासन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए 11 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, 15 दिनों में कार्यकारिणी गठन के निर्देश

CHITTORGARH – चित्तौड़गढ़ के कपासन में 27 मई को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कपासन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं PCC सदस्य डॉ. ललित बोरीवाल तथा PCC सदस्य प्रमोद सिसोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कपासन विधानसभा क्षेत्र की राशमी, कपासन, भोपाल सागर एवं भदेसर पंचायत समितियों की सभी पंचायतों में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को लेकर यह नियुक्तियाँ की गई हैं।
नियुक्त मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं। पहुंना मंडल – रतनलाल अहीर लालपुरा, राशमी मंडल – रोशनलाल जाट आरनी, रुद मंडल – नारायणलाल गुर्जर, भालोटा की खेड़ी
भीमगढ़ मंडल – देवीलाल भील, अडाना ,भोपाल सागर मंडल – पुरुषोत्तम टांक
आकोला ग्रामीण मंडल – चमन खटीक, ताणा ,सिंहपुर मंडल – शांतिलाल डांगी, कोदिया खेड़ी, शनि महाराज मंडल – कैलाश गाडरी, रुदड़ी कपासन ग्रामीण मंडल – शोभालाल जाट, बालारड़ा, बानसेन मंडल – अशोक लड्डा भादसोड़ा मंडल – संग्राम सिंह चौहान, नपानिया , डॉ. बोरीवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण राजस्थान में संगठन सृजन की प्रक्रिया जारी है।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
इसी क्रम में प्रत्येक मंडल में आगामी 15 दिनों के भीतर 30 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए गए हैं। ताकि कांग्रेस संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान की जा सके। यह प्रयास आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
चित्तौड़गढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
TONK // टोंक में 28 मई को सेना सम्मान में निकलेगी सिंदूर यात्रा