CHITTORGARH // विजय दिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब: विधायक अर्जुनलाल जीनगर और प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत की उपस्थिति में हुआ ऐतिहासिक आयोजन

चित्तौडग़ढ़ के भूपालसागर में प्रताप सर्कल पर पहली बार भव्य रूप में विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अर्जुनलाल जीनगर और अध्यक्षता प्रधान हेमेन्द्र सिंह राणावत ने की। समारोह में वरिष्ठ नेता लीलाधर जोशी, पंचायत समिति सदस्य सुरेश चंद्र गाडरी और सरपंच प्यारचंद भील सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप, चेतक, राणापुंजा, पन्नाधाय, उदयसिंह और चंदन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। प्रधान राणावत ने आयोजन की अल्प सूचना के बावजूद बड़ी उपस्थिति पर सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में भाजपा नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजजनों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन क्षत्रिय समाज तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चूंडावत ने किया।
ग्रामीणों ने हल्दीघाटी शिलालेख त्रुटि सुधार पर उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी का भी आभार जताया। इस दौरान उप सरपंच विजय कुमार अग्रवाल , भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भगवान प्रजापत, देवसेना जिला उपाध्यक्ष मदन गुर्जर, राजेंद्र चंडालिया कन्हैया लाल चपलोत, रौनक सोनी , अंकुर जोशी , राजेंद्र साहू, किशन सिंह चुंडावत, भगवती दास वैष्णव, नारायण सिंह चौहान, कल्याण सिंह चौहान, गजेंद्र टॉक , राजू रावत, मोहनलाल आर्य, सहित सैकड़ो संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौडग़ढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना भारी पड़ा: भिवाड़ी पुलिस ने बदमाश को दबोचा