CHITTOGARH // कपासन में अग्निवीर पवन माली का भव्य स्वागत।
चित्तौड़गढ कपासन में 7 जून को भारतीय सेना में चयनित होकर नासिक से प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे अग्निवीर पवन माली पुत्र दिनेश चंद्र माली का प्रथम बार कपासन आगमन पर नगरवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नगर में भव्य सम्मान रैली निकाली गई। मार्ग भर में लोगों ने पुष्पवर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया, पांच बत्ती चौराहे पर पार्षद मुकेश पलोड़, लोडकिया बाजार में चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी एवं पार्षद वंदना स्वर्णकार, साथ ही भाजपा नेता शंभूलाल बागड़ा ने अग्निवीर का सम्मान किया।
निवास स्थान पर बजरंग दल नेता दिलीप बारेगामा ने पवन माली को कंधों पर उठाकर सम्मानित किया, जिससे युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। रैली के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज ने माहौल को भावुक और गर्व से भर दिया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौड़गढ से सुनील तेली की रीपोर्ट।
ALWAR // अलवर शहर एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेगा।
CHITTORGARH // हत्या के आरोपियों को शरण देने वाले तीन सहयोगी गिरफ्तार।
CHITTORGARH // XUV 700 से 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त।
CHITTORGARH // नाबालिग के साथ में दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी सहित दो गिरफ्तार।