BIKANER : शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगेंगे छह नाके, राउंड द क्लॉक पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात।

BIKANER

BIKANER // शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए लगेंगे छह नाके, राउंड द क्लॉक पुलिस जाप्ता रहेगा तैनात।

 

BIKANER
BIKANER

शहर में सुबह 7 से रात 11 तक बड़े वाहनों के लिए रहेगी नो एंट्री।

एंकर – बीकानेर में 20 जून को शहर में बड़े वाहनों की एंट्री रोकने के लिए शहर के चारों ओर मुख्य मार्गों पर छह नाके लगाए जाएंगे। जहां पुलिस जाप्ता राउंड द क्लॉक तैनात रहेगा। ये नाके आगामी 15 दिन में शुरू हो जाएंगे। ये नाके जैसलमेर रोड़ पर गांधी प्याऊ के पास, श्रीगंगानगर रोड़ पर कल्पतरु के पास, नोखा रोड़ पर भीनाशहर में, जयपुर रोड़ पर हल्दीराम प्याऊ के पास, जयपुर-जोधपुर बाईपास पर घड़सीसर में और बिछवाल में जयपुर बाईपास पर लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में सुबह 7 से रात 11 बजे तक बड़े वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी। केवल आवश्यक सामग्री वाले और लोडिंग, अनलोडिंग वाले वाहन ही शहर में आ सकेंगे।

BIKANER
BIKANER

बैठक में SP कावेन्द्र सागर, BDA आयुक्त डॉ. अपर्णा गुप्ता, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, प्रशिक्षु IAS स्वाति शर्मा, NHAI PD बीकानेर श्री पी.आर.यदुवंशी, RSRDC पीडी शिल्पा कच्छावा, DTO भारती नथानी, एडिशनल SP सौरभ तिवाड़ी, BDA SI ललित कुमार ओझा, PWD SI ओ.पी.मंदर, NHAI SI अनुज रावत, NHAI आरई के.राजू, PWD सहायक अभियंता रोहिताश्व सिंह, यातायात पुलिस निरीक्षक नरेश निर्वाण, RUIDP सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, माध्यमिक शिक्षा से संस्थापन अधिकारी राजेश व्यास, प्रारंभिक से AO कमल किशोर शर्मा, समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बीकानेर से जोगेंद्र इंदलिया की रिपोर्ट

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

BADI // क्रिश शिवहरे को BJP कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

DAUSA // मेहंदीपुर बालाजी में बिजली कटौती से हाहाकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *