BIKANER // नोखा दौरे पर पहुंचे अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, दी जल संरक्षण अभियान की जानकारी

BIKANER

BIKANER // नोखा में नर्सरी का निरीक्षण, जनसुनवाई में लिया भाग, ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

BIKANER
BIKANER

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह ने गुरुवार को नोखा में वन विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने नोखा पंचायत समिति में आयोजित उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में शिरकत की और नगर पालिका सभागार में आयोजित किसान गोष्ठी में ग्रामीणों को वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान के बारे में बताया।

BIKANER
BIKANER

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने नर्सरी के निरीक्षण के दौरान आगामी दिनों में होने वाले पौधारोपण की तैयारियों की बारे में जाना। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान, राज्य सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। इसका क्रियान्वयन पूर्ण गंभीरता से किया जाए। पौधारोपण से जुड़ी सभी तैयारियां समय रहते कर लें और इसके लिए संबंधित विभागों से आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करें। पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण हो। इसमें किसी स्तर पर कोताही नहीं हो।

BIKANER
BIKANER

नगर पालिका सभागार में आयोजित किसान संगोष्ठी के दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 5 से 20 जून तक ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण और जल संग्रहण स्त्रोतों के रखरखाव के प्रति आमजन को जागरुक करना है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // नेशनल हाईवे 11 पर दो ट्रकों की भिड़ंत, एक में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला

BIKANER // एनएलसी इंडिया ने 22 गांवों को दिए ई-टिपर, कलेक्टर ने किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *