BIKANER // बीकानेर में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान आयोजित

BIKANER

BIKANER // वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बीकानेर वनमंडल में जल संरचनाओं का उद्घाटन, पौधारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम

BIKANER
BIKANER

बीकानेर वनमंडल में बुधवार को ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया गया।

BIKANER
BIKANER

जिसकी जानकारी उप वन संरक्षक डॉ. एस. शरथ बाबू ने दी। ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गड्डों की खुदाई, जल संग्रहण संरचनाओं से गाद हटाने के कार्य, विभागीय योजनाओं में निर्मित जल संरचनाओं का उद्घाटन, तुलसी पौधों का वितरण, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान अंतर्गत पूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त मनरेगा योजना के तहत जल संरक्षण कार्य प्रारंभ किए गए। लव कुश वाटिका में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री उदय शंकर ने जिले के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की सराहना की। उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ के भौंझासर गांव में 50 हेक्टेयर में प्रस्तावित वृक्षारोपण हेतु चल रहे अग्रिम मृदा कार्यों एवं जल संरक्षण प्रयासों का अवलोकन किया और नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य वन प्रबंधन एवं सुरक्षा समिति की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक मंगल गीतों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BIKANER // जम्मू-कश्मीर में शहीद जवान का शव सरदारशहर पहुंचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *