BIKANER // बीकानेर में भगवान सिंह रोलसाहबसर की स्मृति में क्षत्रिय युवक संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

बीकानेर में संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक उम्मेद सिंह सुल्ताना ने चतुर्थ संघ प्रमुख स्वर्गीय भगवान सिंह रोल साहब की श्रद्धांजलि सभा में पुष्पांजलि अर्पित किए।

खींव सिंह सुलताना ने पूज्य भगवान सिंह का जीवन परिचय दिया। उनकी सांघिक यात्रा के बारे में प्रकाश डाला। बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने भगवान सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने पुष्पांजलि अर्पित किया। पूज्य भगवान सिंह न केवल क्षत्रिय समाज अपितु संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरक स्तंभ थे। श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया
व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष शिवलाल तेजी सहित कई गणमान्य लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित किए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवनिया की रिपोर्ट