BIKANER // कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नापासर में 40 लाख की सड़कों का किया शुभारंभ, 50 करोड़ के अस्पताल की भी घोषणा

बीकानेर के नापासर में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने 40 लाख रुपए की लागत से बनी सड़कों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन SBI बैंक के सामने वाली गली से शुरू होकर क्षेत्र की अन्य नवनिर्मित सड़कों पर किया गया। सुमित गोदारा ने यह भी घोषणा की, कि नापासर में 50 करोड़ रुपए की लागत से जिला अस्पताल की भी स्वीकृति मिल चुकी है। यह विश्वास दिलाया कि नापासर में किसी भी प्रकार के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

शुभारंभ समारोह में बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कस्बा, नगर पालिका EO अल्का बुरड़क, PWD सहायक अभियंता संजू शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवंत दैया सहित भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच बेलासर से हेतराम कूकना, हैमेरा के गणपत राम गोदारा, दीपाराम नायक आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहे।
मंत्री सुमित गोदारा के स्वागत में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भव्य स्वागत किया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
BHARATPUR // CM भजनलाल ने किया गंगा मंदिर में महाआरती व दीपदान