BIKANER // कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने किसानों को दी तकनीकी जानकारी, जल संरक्षण की दिलाई शपथ

बीकानेर में विकसित कृषि संकल्प अभियान व वंदे गंगा जल संरक्षण जन संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को हुसंगसर में कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में कृषि आयुक्तालय के संयुक्त निदेशक राजेन्द्र खीचड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सहायक निदेशक कृषि उद्यानिकी मुकेश गहलोत ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

ग्राम पंचायत परिसर में गुलमोहर का पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ. दयानंद, उपनिदेशक उद्यान डॉ. रेनू वर्मा, KVK व CIAH के वैज्ञानिक डॉ. केशव मेहरा और डॉ.मनमीत कौर ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कैलाश चौधरी ने जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए किसानों को जागरूक किया और जल बचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता रही। इस अवसर पर कृषि अधिकारी रमेश भांभू, लक्ष्मण सिंह शेखावत, जोधराज कालिराणा, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक पूनम कुमारी, ग्राम विकास अधिकारी रेखा जाटोलिया सहित विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। सरपंच शिव लाल भोभरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
BIKANER // महाजन में महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज का भव्य समारोह