BIKANER // देशनोक और नोखा के स्कूलों का शिक्षा निदेशक ने किया निरीक्षण

BIKANER

BIKANER // CBEO नोखा के अस्थायी कार्यालय को स्थायी भवन में शिफ्ट करने पर हुई चर्चा, विद्यालयों की स्थिति का लिया जायजा

BIKANER
BIKANER

बीकानेर के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को देशनोक और नोखा क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। PM करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय। देशनोक एवं कैम्पस में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के अवलोकन के दौरान कक्षा कक्षों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं की स्थिति, नामांकन एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।

BIKANER
BIKANER

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय दुग्गड़। देशनोक भवन की स्थिति, नामांकन एवं अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय। देशनोक वर्तमान में अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है। भविष्य में इस विद्यालय भवन के स्थायी समाधान के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

शिक्षा निदेशक मोदी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नोखा कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज काज ई-फाइलिंग सिस्टम, गुणवत्ता शिक्षा एवं कार्यालय की सामान्य गतिविधियों का निरीक्षण किया। राज्य समान परीक्षा योजना के तहत होने वाली परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम अनुमोदन प्रक्रिया की समीक्षा की। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति के अस्थायी भवन में संचालित हो रहा है। निदेशक मोदी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से इसे स्थायी भवन में स्थानान्तरित करने के संबंध में चर्चा की तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को तत्काल इस पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने नोखा ब्लॉक में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में बताया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BARAN // सालपुरा पंचायत में सफाई बजट का नहीं हो रहा उपयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *