BIKANER // राज्यपाल बोले– बीकानेर युनिवर्सिटी को फिर से मजबूत करने की जरूरत

BIKANER

BIKANER // दीक्षांत समारोह में बोले हरिभाऊ बागडे: शिक्षा पद्धति कमजोर हुई तो राष्ट्र का चरित्र भी कमजोर होगा

BIKANER
BIKANER

BIKANER – बीकानेर के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति ही किसी देश को बलवान और चरित्रवान बनाती है। जिस देश की शिक्षा पद्धति बिगड़ती है। वह देश चारित्रिक रूप से कमजोर हो जाता है। बागडे ने सोमवार को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। दक्षिण का गोरखपुर मंदिर और अजंता एलोरा की गुफाएं भी हमारी तकनीकी समृद्धता को दर्शाती हैं। राज्यपाल ने कहा कि अच्छे तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करना इंजीनियरिंग कॉलेजों और तकनीकी विश्वविद्यालयों का कार्य है।

BIKANER – बागडे ने नशे की बढ़ती प्रवृति पर चिंता जताई और कहा कि युवा इसके सबसे अधिक शिकार हो रहे हैं। विदेशी आक्रांताओं ने देश की शिक्षा पद्धति को प्रभावित करने का प्रयास किया। राज्यपाल ने कहा कि एक दौर में विश्व में छह विश्वविद्यालय थे। यहां विदेशों से विद्यार्थी पढ़ने आते। धीरे-धीरे यह कमजोर होने लगे। यह हमें हमारे दायित्वों का बोध करवाने वाला कार्यक्रम है। किसी भी देश के निवासियों का चरित्र और नैतिक बल मजबूत होगा। तो उसे देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकेगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा व्यक्ति नहीं बल्कि समूचे समाज और देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

IIT की तर्ज पर आरआईटी स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी दक्षता के लिए डिग्री हासिल करें। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 27 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस दौरान 4 हजार 80 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें से B-TECH की 3 हजार14, MBA की 735, SCA 223, M-TECH की 90, बी डिजाइन 8, बी आर्क 1, PHD 9 डिग्रियां शामिल रही।

कुल सचिव रचना भाटिया ने आभार जताया। इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित विश्वविद्यालय के स्टाफ सदस्य, विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल सदस्य, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

CHITTORGARH // एडवोकेट पवन शर्मा बने कपासन कांग्रेस नगर अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *