BIKANER // कैदियों को मिले बेहतर सुविधाएं, खान-पान और विधिक सहायता में सुधार के निर्देश

एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने उपकारागृह नोखा एवं नगरपालिका नोखा का निरीक्षण किया।
उपकारागृह नोखा के निरीक्षण के दौरान श्री कुमावत ने जेल में बंदियों से उनको दी जाने वाली भोजन सामग्री एवं पेयजल तथा विधिक सहायता के संबंध में चर्चा की। एडीएम प्रशासन ने उपकारागृह नोखा के उपाधीक्षक को निर्देशित किया कि जेल में बंद कैदियों के खान-पान एवं पानी इत्यादि व उन्हें देय विधिक सहायता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // सिवाना की प्यास बुझी नहीं, पानी को तरस रहीं ग्रामीण महिलाएं
ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में ग्रामीणों का आंदोलन तेज, 31 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन