BHARATPUR // RPF जवानों ने लेबर पेन में कराह रही महिला की करवाई डिलीवरी, चादर लगाकर बनाया पर्दा, नवजात और मां दोनों सुरक्षित

भरतपुर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 का देर रात 3 बजे। महिला को लेबर पेन हुआ। दर्द से कराह रही महिला की RPF ने डिलीवरी करवाई। RPF ने महिला यात्रियों की मदद लेकर चादर से पर्दा बनाया। साथ ही एम्बुलेंस को कॉल कर दिया। एम्बुलेंस के आने से पहले ही महिला ने बच्चे को स्टेशन पर जन्म दे दिया। इसके बाद महिला और बच्चे को जानना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने स्टेशन पर मौजूद लोगों ने RPF अधिकारियों को धन्यवाद दिया।

RPF के सब इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह ने बताया। महिला पेन से जोर-जोर से कराह रही थी और अकेली ही थी। महिला ने बताया कि उसका नाम सलगम उर्फ नीतू कौर है। वह प्रयागराज की रहने वाली है। वह गर्भवती है और सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से भरतपुर के हेलक में अपने पीहर जा रही है। ट्रेन से उतरते ही उसके पेट में जोरों का दर्द हुआ।
जिसके बाद वह प्लेटफार्म पर ही लेट गई। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया। डिलेवरी के वक़्त एम्बुलेंस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। एम्बुलेंस स्टाफ रंजीत सिंह ने भी डिलीवरी में मदद करवाई। जिसके बाद महिला की सुरक्षित डिलीवरी हुई। महिला ने लड़के को जन्म दिया। महिला को जनाना अस्पताल भेजा गया। जनाना अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और नवजात स्वस्थ है। महिला के परिजन भी अब पहुंच चुके हैं।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
भरतपुर से राकेश तंवर की रिपोर्ट
JAIPUR // नगरपालिका पावटा-प्रागपुरा EO फतेह सिंह मीणा के ठिकानों पर ACB की रेड
JODHPUR // गजेन्द्र सिंह शेखावत की आज प्रेस वार्ता जोधपुर में