BHARATPUR // भरतपुर में बदला मौसम, आंधी के बाद बारिश

BHARATPUR

BHARATPUR // भरतपुर में तेज धूप के बाद आई धूलभरी आंधी और 30 मिनट की बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

BHARATPUR
BHARATPUR

भरतपुर में शुक्रवार दोपहर मौसम का मिजाज बदल गया। जहां सुबह तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। वहीं दोपहर होते-होते आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज़ आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।

BHARATPUR
BHARATPUR

बीते चार-पांच दिनों से भरतपुर में झुलसा देने वाली गर्मी का दौर जारी था। तापमान लगातार 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। लोग जरूरी कामों को भी टाल रहे थे। ऐसे में शुक्रवार को अचानक मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। शहर के कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश देखी गई।

इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे वातावरण अपेक्षाकृत सुहावना हो गया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

भरतपुर से राकेश तंवर की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // भिवाड़ी में ई-वेस्ट जागरूकता अभियान शुरू

BIKANER // बीकानेर में दो तांत्रिक समेत तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *