BHARATPUR // देशभक्ति के रंग में रंगा भरतपुर, सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

भारतीय सेना के सम्मान में भरतपुर में निकली गयी तिरंगा। यात्रा के दौरान बाजारों में जगह – जगह लगाए झंडे बता दे की तिरंगा यात्रा भरतपुर के ट्रैफिक चौराहे से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

तिरंगा यात्रा में बीजेपी के जिला प्रभारी मंत्री सुरेश रावत, डीग कुम्हेर विधायक शैलेश सिंह सहित बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर तिरंगा झंडा लगाया और व्यापारीयो के द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा से पहले बीजेपी के प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने ट्रैफिक चौराहे स्थित मंच से भाषण देते हुए तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार प्रकट किया। और कहा – सेना के सम्मान में पूरे भारत में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
प्रभारी मंत्री के भाषण के बाद तिरंगा यात्रा शुरू की गई। जिसमें लोग देश भक्ति के गीतों पर नाचते हुए निकले।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
भरतपुर से राकेश तंवर की रिपोर्ट
PALI // पुलिस ASI पदाराम मीणा 15 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
TONK // ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर टोंक में भव्य तिरंगा यात्रा