BARI//देव पाराशर बने ग्लोबल यूथ फाउंडेशन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

BARI// बाड़ी से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। जहां मात्र 20 साल की उम्र में देव पाराशर को ग्लोबल यूथ फाउंडेशन (GYF11) के युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश तिवारी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। देव पाराशर की यह उपलब्धि न केवल उनके जिले बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
BARI// ग्लोबल यूथ फाउंडेशन देशभर के युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने और राजनीति व समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय करने का कार्य कर रहा है। संस्था का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित कर उन्हें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए देव पाराशर ने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और उन्हें मज़बूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है, और विज़न 2047 में भारत के विकास में युवाओं की भूमिका निर्णायक रहेगी।
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
BARI// विहिप एवं गौ रक्षा दल ने गौवंश की सुरक्षा एवं पॉलिथिन प्रतिबंध को लेकर दिया ज्ञापन
