BARAN // दांता साहेब परिसर में प्लास्टिक हटाने का अभियान चला

BARAN

BARAN // विश्व पर्यावरण दिवस पर बारां के कवाई क्षेत्र में वन विभाग और स्थानीय लोगों ने प्लास्टिक हटाकर किया जागरूकता अभियान

BARAN
BARAN

बारां के कवाई क्षेत्र में वन विभाग के साथ स्थानीय पर्यावरण प्रेमियो एवम मंदिर मंत्रिमंडल अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि द्वारा आमजन को पर्यावरण में प्लास्टिक न फैलाने हेतु जागरूक किया। इसके साथ ही दांता साहेब मंदिर परिसर में 5 पौधो को रोपण कर उन्हें ट्री गार्ड द्वारा सुरक्षित किया गया।

BARAN
BARAN

क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र खटीक ने बताया कि स्थानीय दुकानदारो। एवम दर्शन हेतु पहुँचने वाले दर्शनार्थियों द्वारा प्लास्टिक की थैलियां एवम सिंगल यूज प्लास्टिक का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाने से सम्पूर्ण दांता साहेब परिसर बारापाटी में प्लास्टिक की थैलियां फेली हुई थी। यहाँ थैलियां उड़ कर वन क्षेत्र में फैलती है। थैलियो में अवशेष छोड़ी गई खाद्य सामग्री को गाये एवम अन्य जीव आकर खा लेती है।

थैलियो के लगातार सेवन से गांयो एवम अन्य जीवों के पाचन तंत्र खराब हो जाते है। जिससे ये असमय काल का ग्रास बन जाते है। आज के श्रमदान एवम जागरूकता कार्यक्रम में रेंज शेरगढ़ के समस्त स्टाफ, चौकीदार, वॉलिंटियर्स, पर्यावरण प्रेमी, मंदिर कमेटी से अमरलाल, सरपंच नयागांव एवम अन्य कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

BIKANER // पुजारी की शर्मनाक हरकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *