BARAN // मोठपुर तालाब पर पौधारोपण और कलश यात्रा

BARAN

BARAN // बारां के मोठपुर तालाब पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत, कलश यात्रा और पौधारोपण कर ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

BARAN
BARAN

बारां के कवाई में जल संसाधन विभाग द्वारा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के अंतर्गत गुरूवार को मोठपुर पंचायत मुख्यालय पर स्थित प्राचीन तालाब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक माहौल के साथ हुई। जहां गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और गंगा मैया की विधिवत पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

BARAN
BARAN

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल कवाई अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाड़ा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “गांवों का विकास केवल भवनों से नहीं होता, बल्कि जल, जंगल और जमीन के संरक्षण से होता है। यह अभियान सिर्फ पौधारोपण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवनदायिनी पहल है।

BARAN
BARAN

सरपंच गिर्राज नागर ने बताया कि तालाब पर यह आयोजन ग्राम पंचायत, जल संसाधन विभाग और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से किया गया है। विभाग के साहयक अभियंता लक्ष्मी माली ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी ने तालाबों के संरक्षण, पौधों की देखभाल और जल संचयन को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वातावरण और अधिक जीवंत हो गया।
इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, सरपंच गिर्राज नागर, सहायक अभियंता लक्ष्मी माली, पप्पूलाल सहरिया, मांगीलाल नागर, दीनदयाल सुमन, हेमंत मेहरा, निर्मल नागर, राजेंद्र मीणा, सुनील वैष्णव, चिंटू, श्याम, मोनू सुमन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

BARAN // बारां में जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *