BARAN // बारां जिला अस्पताल में खुली टंकियों से दूषित पानी की सप्लाई, मरीज़ों की जान पर खतरा

BARAN

BARAN // बारां अस्पताल की लापरवाही बनी मरीजों के लिए जानलेवा, पानी की टंकियों में मिली गंदगी और मृत पक्षी

BARAN
BARAN

बारां जिला के चिकित्सालय में जल आपूर्ति व्यवस्था में बढ़ चुकी है लापरवाही। अस्पताल परिसर में स्थित पानी की टंकियां बिना ढक्कन के खुली पड़ी मिली। जिनमें मृत पक्षी सड़े पाए गए। ये वही टंकियां हैं जिन्हे अस्पताल के नलों को जोड़ा गया है। मरीज व उनके परिजन इसी दूषित पानी को पीने व अन्य कार्यो में काम लेते है।

BARAN
BARAN

अस्पताल की यह घोर लापरवाही न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरा है। यह साफ तौर पर प्रशासन की अनदेखी को उजागर करती है। खुली टंकियों में गंदगी और पक्षियों के मरने की घटनाएं पानी को गंभीर रूप से विषैला बना रही हैं। पहले से ही बीमार लोगों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकती हैं।

जिला अस्पताल प्रबंधन इस मुद्दे पर आंख बंद कर के बैठा है। जबकि यह एक गंभीर स्वास्थ्य संकट है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग से इस विषय पर तुरंत ध्यान देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

JAIPUR // जयपुर: ऑपरेशन आग के तहत दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

JAIPUR // तरमीमी एक्ट 2025 के खिलाफ जयपुर में विशाल धरना, कई विधायक हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *