BARAN // आपात स्थिति के बीच जिला कलेक्टर ने रात 12 बजे लिया शहर का जायज़ा

देश में आपात स्थिति के चलते आमजन की सुरक्षा और सुविधाओं की निगरानी के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने गुरुवार रात 12 बजे शहर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता, पुलिस गश्त, अस्पतालों की स्थिति, जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने मुख्य बाजार, चिकित्सालय क्षेत्र, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
कलेक्टर ने कहा कि आपात स्थिति में नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने नगर परिषद और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
CHITTORGARH // जिला कलक्टर ने चित्तौडग़ढ़ के अभयपुर ग्राम पंचायत पर की रात्रि चौपाल
JAIPUR // करधनी थाना पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार