Baran// भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं कि शक्ति केंद्र पर मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को पढ़ाया पाठ

कवाई भाजपा मण्डल के शक्ति केंद्र की मीटिंग ग्राम पंचायत हाथी दिलोद में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता कवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाडा, मुख्य अतिथि राधेश्याम सिरोहिया, प्रदीप नागर के सानिध्य में आयोजित हुई संगठन के विषय में चर्चा की गई शक्ति केंद्र गठन करने पर विचार विमर्श कर संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाडा ने बताया कि मीटिंग आयोजित की गईं जहां कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने के बारे में बताया गया पार्टी के हर कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य समझकर पार्टी के लिए काम करना चाहिए
प्रदीप नागर ने कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार के रीति नीति बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकारिणी संगठन की रीड की हड्डी बताया बूथ के कार्यकर्ताओं को मुख्य धारा में लाकर संगठन का नवनिर्माण करने पर जोर दिया गया है भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम सिरोहिया ने बूथ का महत्व बताते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है
सभी कार्यकर्ता एक ही परिवार के सदस्य हैं बैठक में दुर्गाशंकर नागर सुरेश जैन, प्रेमराज मीणा, हेमंत नागर , रुद्र प्रताप सिंह , देवीशंकर जाट, सुरेश नागर , मोनू मीणा, मोहित नागर , ओम प्रकाश नागर अर्जुन नागर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट