BARAN// आत्मनिर्भर भारत विषय पर मंडल संगोष्ठी का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत विषय पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

BARAN// माली धर्मशाला कवाई में हुआ कार्यक्रम, मुख्य वक्ता रहे गिर्राज नागर — स्थानीय स्तर पर रोजगार व नवाचार को बढ़ावा देने का किया आह्वान

आत्मनिर्भर भारत विषय पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन
आत्मनिर्भर भारत विषय पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन

BARAN// कवाई कस्बे में मालीयान धर्मशाला में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर मंडल स्तरीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में गिर्राज नागर खुरी ने आत्मनिर्भरता की अवधारणा पर विस्तृत विचार रखे और कहा कि जब प्रत्येक नागरिक आत्मविश्वास और स्वावलंबन के साथ आगे बढ़ेगा, तभी सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

BARAN// संगोष्ठी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और युवाओं से देश के आर्थिक विकास में योगदान देने की अपील की।

BARAN// कार्यक्रम में राधेश्याम सिरोहिया, सत्यनारायण मित्तल, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम मेहता, प्रकाश सुमन, चंचल नागर, दुर्गाशंकर नागर, सत्यनारायण सहरिया, सुरेंद्र मेरोठा, प्रहलाद मेघवाल, सुदर्शन शर्मा, सुरेश जैन, प्रेमराज मीणा, भंवर जी भार्गव, संजय गुर्जर, नंदलाल नागर एवं लखन गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का अर्थ केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन, कौशल विकास, नवाचार और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे तकनीकी और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आएं और छोटे उद्योगों व स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह हाड़ा ने सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन संगठन के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण मित्तल ने किया।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

TONK// टोंक में आचार्य वर्धमान सागर जी ने दिया संदेश — धर्म और शास्त्र की रक्षा ही सच्चा धन

RAJSAMAND// राजस्व रिकॉर्ड में बटवारा कर सौंपी नकल तो नहीं रहा खुशी का ठिकाना

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *