BARAN // बारां पुलिस ने साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, लाखों की ठगी का पैसा कराया वापस

BARAN

BARAN // एसपी अभिषेक अंदासु की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सेवानिवृत्त अध्यापिका को ₹2.30 लाख दिलाए वापस

BARAN
BARAN

बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने एक सेवानिवृत्त अध्यापिका से हुई लाखों की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी दक्षता से पीड़िता को उसकी ठगी गई राशि का एक हिस्सा भी वापस मिल गया है, जो पुलिस के सराहनीय कार्य को दर्शाता है। 20 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्त अध्यापिका अयोध्या गौतम ने साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर 2024 को उन्हें एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को ट्रेजरी ऑफिसर बताते हुए पेंशन रुकने का हवाला दिया और एक लिंक भेजकर उनसे बैंक खाते की जानकारी मांगी।

जानकारी भरने के बाद उनके खाते से ₹5,07,500 कट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी अंदासु ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में एक टीम गठित की। इस टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों – देवेंद्र सिंह और कमलेश कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने साइबर ठगी में इस्तेमाल के लिए अपने बैंक खाते और मोबाइल सिम किराए पर दिए थे। पुलिस ने पीड़िता की ठगी गई राशि को संदिग्ध खातों में होल्ड करवाकर ₹2,30,000 की राशि वापस भी दिलवाई।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

इस सफल ऑपरेशन में हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह और कांस्टेबल करतार की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम ने यह साबित कर दिखाया कि ‘आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय’ का सिद्धांत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि पुलिस की कार्रवाई का मूल आधार है।

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

JAIPUR // कांग्रेस की पहचान जासूसी और मातृशक्ति का अपमान – कैलाश वर्मा

BARAN // अयोध्या में डॉ. मर्मिट का 84वाँ रक्तदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *