BARAN// महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ने किया सखी केंद्र का औचक निरीक्षण

BARAN

BARAN// महिला सशक्तिकरण की अहम पहल है सखी वन स्टॉप सेंटर – सतीश परिहार

BARAN
BARAN

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सतीश परिहार ने बुधवार को जिले के शहीद राजमल राजकीय अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली, रजिस्टर में इंद्राज, कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सहायक निदेशक ने बताया कि केंद्र पर हिंसा पीड़ित महिला को 24 घंटे परामर्श, चिकित्सा, पुलिस और विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही पीड़ित महिला को 5 दिन तक निःशुल्क आश्रय सुविधा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर योजना भारत सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचना चाहिए।

निरीक्षण के समय केंद्र प्रशासक चंद्र ज्योति प्रजापति, काउंसलर संगीता शर्मा, आईटी वर्कर विशाल सुमन तथा पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सहायक निदेशक ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक महिला को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके मामलों का गोपनीयता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

BARI // प्रशांत शर्मा बने विकसित भारत संकल्प संस्थान के प्रदेश सह-संयोजक

TONK // टोंक में आचार्य वर्धमानसागर जी संघ सानिध्य में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

BANSWARA // शिक्षा में चुनौतियों का समाधान, बांसवाड़ा में शैक्षिक अनुसंधान कार्यशाला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *